खजनी: चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ ढेबरा के निवासी एक युवक को सीकरीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिकरीगंज कस्बे के निवासी मोहम्मद इब्राहिम और उनके भाई इसराइल का दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन घर से चोरी हो गया। पीड़ित के द्वारा इसकी सूचना सिकरीगंज पुलिस को दी गई। इस बीच मोबाइल का लाॅक नहीं खोल पाने के कारण मोबाइल चुराने वाला युवक उसे लेकर कस्बे मे स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंचा। पुलिस ने ढेबरा निवासी आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।