खजनी: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर खजनी तहसील मुख्यालय सभागार में तहसील स्तरीय टॉस्क फोर्स की हुई बैठक
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर खजनी तहसील मुख्यालय सभागार में उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें फाइलेरिया उन्मूलन राष्ट्रीय कार्यक्रम को 10 अगस्त 2024 से 2 सितंबर 2024 तक संचालित किए जाने के लिए 102 टीमें तथा 34 सुपरवाइजरों की टीम हर घर तक जाकर फैलेरिया रोधी दवाएं खिलाएँगे।