खजनी: घर से किताब खरीदने के लिए निकली खजनी क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का किया प्रयास
खजनी कस्बे के एक बर्तन व्यावसाई की 16 वर्षीया नाबालिग बेटी घर से किताब खरीदने के लिए निकली थी। लेकिन लौटकर वापस नहीं आई। खजनी थाने में दिए गए प्रार्थनापत्र में किशोरी के पिता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक सफ़ेद रंग की कार में उनकी लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना नजर आ रही है। परिजनों के द्वारा किशोरी को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है।