शिवपुरी नगर: सर्किट हाउस रोड बड़ा हादसा टला: सवारियों से भरी बस बिजली के खंभे से टकराई, ट्रांसफार्मर गिरा
शिवपुरी शहर के सर्किट हाउस रोड स्थित शराब दुकान के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्वालियर से इंदौर जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बिजली सप्लाई बंद थी।