*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 21 जून 2026*
*मिशन शक्ति अभियान: बस्ती के सभी थानों में हुआ ‘बहू-बेटी सम्मेलन’*महिलाओं-बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी*महिला अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील*
उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में “बहू-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं, आपातकालीन सहायता नंबरों, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर सहायता प्राप्त करने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। उन्हें महिला अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व से अवगत कराते हुए “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 21, 2026