सेवा में
श्री मान ...................
छबड़ा
विषय :- चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने बाबत।
महोदय
नम्र निवेदन है कि ग्राम घट्टी में खेल मैदान के नाम से ग्राम सभा में प्रस्ताव ले रखा है प्रस्ताव -12 ग्राम घट्टी के वार्ड पंच गण ने बताया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय घट्टी के क्रीड़ा मैदान के लिए खसरा नंबर सख्या 05 रखबा 137 बीघा जमीन में से 10 बीघा भूमि आवंटन की गई थी ।जिसका सीमांकन करवाकर चार दिवारी निर्माण कराया जाए ,ग्राम घट्टी के खसरा स.5 रखबा 137 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा कर खेल मैदान,स्कूल निर्माण के लिए आवंटित करने की कृपा करें।उक्त जमीन NH 51 की मुख्य सड़क पर कब्जा कर रखा है उस चरागाह भूमि पर भाजपा जिला महामंत्री मेघराज गुर्जर घट्टी ने वह उसके पूरे परिवार ने अतिक्रमण कर रखा है वन विभाग भूमि कमालपूरा साइड,वह अमीनपुरा उर्फ नयागांव साइड मंडखो बाला जी मंदिर के आम रास्ते पर कब्जा कर रखा है उसी के रिश्तेदार अमीनपुरा उर्फ नयागांव में वन विभाग भूमि को खरीद कर बनाया गया मकान पर विद्युत विभाग ने लाइन दे रखी है फर्जी ट्रांसफार्मर से वन विभाग भूमि पर विद्युत विभाग अपनी लाइन देना,चारागाह भूमि पर विद्युत विभाग उसे इलेवन लाइन निकलना से डामर प्लांट चलाना कितना सही साबित होता है विद्युत विभाग,तहसीलदार साहब भाजपा महामंत्री पर वह सरकारी अध्यापक प्रकाश गुर्जर पर कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं प्रशासन त्वरित कार्यवाही करे नहीं तो उग्र आंदोलन होगा छबड़ा। अतिक्रमण मुक्त कराने की कृपा करे ।उक्त जमीन पर गांव के एक ही परिवार ने अतिक्रमण कर रखा है उक्त भूखंड पर उनमें से ही एक अतिक्रमणकारी भाई ने विगत 5 वर्षों से डामर प्लांट लगा रखा है।जिसके प्रदूषण से आसपास के ग्रामवासी परेशान व गंभीर बीमारियों से ग्रसित है।गांव की उक्त चरागाह भूमि में किसी भी ग्रामवासी/किसान का आना जाना बंद कर रखा है।उक्त भूमि के पास ही रेल पटरी है, जिससे जानवरों की कट कर हत्या हो रही है जानवरों की मुख्य भूमि पर अतिक्रमण हैं दबंग अतिक्रमणकारियों ने गांव का आस पास के गांवों का माहौल खराब कर रखा है और आस पास के 5 गांव प्रदूषण से काफी परेशान है सभी गांव दहशत में आ रहे हैं!गंभीर बीमारियों की जड़ मजबूत हो रही है!!
अंतः श्री मान जी से निवेदन है कि राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कृपा करें।
समस्त ग्रामवासी घट्टी
Ladpura, Kota | Jun 4, 2026