नगड़ी: स्कूली बस दुर्घटना मामले में रांची स्थित झालसा ने लिया संज्ञान, बच्चों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश
Nagri, Ranchi | Apr 28, 2024 मांडर थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने के मामले में झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची को दिशा-निर्देश दिया है कि दुर्घटना के शिकार बच्चों को तत्काल चिकित्सीय सहायता एवं आवश्यक विधिक सहायता प्रदान की जाए। इसके बाद टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाया।