महिला आयोग अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर पवन कुमारी शर्मा ने दी हार्दिक बधाई
पंचकूला, 13 जून। भाजपा पंचकूला की जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा ने महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर आदरणीय उषा प्रेदर्शनी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
पवन कुमारी शर्मा ने कहा कि उषा प्रेदर्शनी जी का महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनयन महिलाओं के सम्मान, अधिकारों एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उषा जी सदैव महिलाओं के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रही हैं तथा उनकी नेतृत्व क्षमता, कर्मठता और समाज सेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल उषा प्रेदर्शनी जी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समस्त नारी शक्ति के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उनके नेतृत्व में महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां स्थापित करेगा।
पवन कुमारी शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उषा प्रेदर्शनी जी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान करती रहें।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 13-6-2026,
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009
https://www.instagram.com/p/DZg0VaVxuxF/?igsh=bWdobnVnMm5tb20w