पीपलखूंट: मोटामयंगा की संध्या चौपाल में जनकल्याण का संदेश, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा- हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध
प्रतापगढ़, जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत मोटामयंगा में आयोजित संध्या चौपाल में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ किसान, गरीब, महिला, युवा और ग्रामीण वर्ग तक पहुंच रहा है। राजस्व मंत्री ने कहा कि सरक