दतिया नगर: जिगना थाना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा किया, 2 आरोपी गिरफ्तार और माल बरामद
पुलिस अधीक्षक क़े निर्देशन में थाना जिगना पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मसरूका बरामद किया गया। दिनांक 13.05.2026 को फरियादी द्वारा थाना जिगना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम हथलई स्थित सिद्धेश्वर धाम खाती बाबा मंदिर में रखी दो दान पेटियों के पीछे से ताला तोड़कर अज्ञात चोर कर ले गए थे.