मथुरा: वृन्दावन को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 32 संकरी गलियों में वाहनों की नो-एंट्री नियम तोड़ने पर होगी सीधी FIR
विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं और वह जाम से जूझने के बाद व्यवस्थाओं को कोसते हैं ऐसे में प्रशासन ने एक मास्टर प्लान बनाया है। इस अभियान के बाद अब श्रद्धालुओं को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा क्योंकि वृन्दावन पुलिस 32 संकरी गलियों वाहनों के लिए बंद करने जा रही है