बरेली: बरेली में बुलडोजर एक्शन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- व्यापारियों को बेघर किया जा रहा है
बरेली के कोहड़ा पीर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई दुकानों पर बुलडोजर चलते ही व्यापारियों ने विरोध जताया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन