गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 5 वारंटी व अन्य कांडों में 32 को किया गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में हत्या का प्रयास कांड, हत्या कांड,दहेज अधिनियम,अवैध खनन,वारंट,शराब सहित अन्य कांड में कुल 37 को गिरफ्तार किया है।