मऊरानीपुर: नवादा घाट पर बेखौफ खनन माफिया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नवादा घाट पर अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। खनन माफिया दिन-रात नदी से खनिज का दोहन कर रहे हैं। शनिवार शाम करीब 5 बजे अवैध खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें खनन गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुल