कांके: प्रेस क्लब में कोचिंग संस्थानों ने प्रेस वार्ता कर की पुनः परीक्षा कराने की मांग, कहा- नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2024 रांची स्थित प्रेस क्लब में कोचिंग संस्थानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से परीक्षा का आयोजन कराने का मांग किया है। इस दौरान कोचिंग संस्थानों ने NTA पर कई सवाल करते हुए कहा कि नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। रिज़ल्ट उस दिन जारी किया गया जिस दिन देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम आ रहा था।