बखिरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 14 वर्षीय बालक खेलने के दौरान रविवार की दोपहर 2:00 छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।घायल बालक का नाम अभय कुमार पुत्र सुजीत कुमार है।