बाढ़: बेढ़ना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से 4 ऑटो सवार घायल, चालक हिरासत में
Barh, Patna | Oct 21, 2026 बाढ़ के बेढ़ना फोरलेन पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने लगभग 11 बजे बताया कि सभी लोग जमुई के खैरा से काम करने के लिए पटना जा रहे थे। टक्कर के बाद पिकअप का टायर फट गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया।