भोरे: भोरे बाजार में चोरों का आतंक, तीन दुकान व एक घर में चोरी, दो चोर गिरफ्तार व एक नाबालिग निरुद्ध
भोरे थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक फिर से बढ़ने लगा है। भोरे बाजार में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए नगद रुपए की चोरी की। वही एक घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि घर में घुसे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक और युवक को भी गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ रुपए भी बरामद किए हैं।