संडीला: वल्लीपुर टोल प्लाजा के प्रबंधन ने नहर पुलिया पर लोहे के पिलर लगाने से किया इंकार
Sandila, Hardoi | Apr 10, 2026 वल्लीपुर गांव के लोगों ने टोल प्लाजा कर्मियों पर एक बार फिर नहर पुलिया को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।दरसल गांव से निकले एक मार्ग पर पड़ने वाली नहर पुलिया पर लोहे के पिलर गाड़ देने से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गयी है। जबकि प्रबंधन इससे इंकार कर रहा है।बता दें कि कुछ दिन पूर्व नहर पुलिया पर जेबीसी से गड्ढे कर दिए गए थे।