चकरनगर: घटना के तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव, विद्युत जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मानपुरा गांव में विद्युत टीम पर 12 वर्षिय किशोर को छत से धकेलने के आरोप में तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज भाजपाइयों ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे संबधित थाना चकरनगर का घेराव किया। पुलिस कर्मियों से तत्काल मुकदमा दर्ज करने मांग उठाई।भाजपाइयों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सैकड़ो लोगों के साथ धरना पर बैठेंगे