खिजरसराय: सरबहदा बाजार में शांतिकुंज हरिद्वार और गायत्री शक्तिपीठ गया जी ने विशेष सभा का आयोजन किया
खिजरसराय के सरबहदा बाजार में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गया जी के द्वारा विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा में खिजरसराय प्रखंड स्तरीय गायत्री परिवार समिति का गठन किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समिति का गठन किया गया।