आरा: महावीर टोला के समीप सुमित सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, सदर अस्पताल में जुटी आक्रोशित भीड़
Arrah, Bhojpur | Sep 5, 2025 महावीर टोला में गोली मारकर सुमित सिंह नाम के युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक मूल रूप से फरहदा गांव निवासी है। वर्तमान में वो महावीर टोला मकान में रहते थे। बताया गया कि वो महावीर टोला मुख्य सडक पर कार से उतर कर घर गली में पैदल अपने घर जा रहे थे तब ही बाइक सवार दो युवक आये ताबड़तोड़ दो गोली मार फरार हो गए। घटनास्थल पर युवक की मौत हो गई।