फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से कई मामलों में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fatwah, Patna | Apr 11, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से कई कांडों के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी जेठुली गांव निवासी राम प्रवेश राय के पुत्र कुश कुमार है। कुश कुमार पर नदी थाना में धोखाधड़ी आर्म्स एक्ट,मारपीट व शराब का तस्करी का केस दर्ज है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुश कुमार को जेल भेजा गया है।