आज दिनांक 13.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह द्वारा राजस्व महाअभियान एवं सहयोग शिविर से संबंधित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गयी। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी श्री ललित भूषण रंजन एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो० जफर हसन ने भाग लिया। सभी डीसीएलआर एवं अंचल अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर के संचालन, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा एवं लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति, ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा-2, राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों, अतिक्रमण वाद सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ऑनलाइन आवेदनों में रिवर्ट की संख्या कम करने पर विशेष बल देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अतिक्रमण वादों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि अतिक्रमण संबंधी सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त एवं निष्पादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कोई भी अंचलाधिकारी ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कार्य नहीं करेंगे। समीक्षा के क्रम में ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों पर विशेष चर्चा हुई। अंचलों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व सेवाओं के समयबद्ध निष्पादन को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में में तेज़ी लाने का निर्देश दिया। सभी अंचल अधिकारियों एवं डीसीएलआर को निर्देशित किया कि अतिक्रमण वाद से संबंधित सभी आवेदनों को तत्काल पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘नॉट फिट’ मामलों का क्षेत्रीय सत्यापन एवं सर्वेक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देशों के प्रभावी अनुपालन एवं प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु वरीय उप समाहर्ता, राजस्व को नियमित समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी लंबित मामलों, आवेदनों एवं वादों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
#iprd
#rohtas
#sahyogshivir
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
4 views | Patna, Bihar | Jun 13, 2026