आगर: कमलकुंडी में श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग, कथावाचक ने सुनाई राजा बलि की कथा
आगर की कमल कुंडी पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार शाम 5 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग मनाया गया। यहां कथावाचक विजय जी महाराज ने राजा बलि की कथा कहते हुए दान का महत्व बताया। कथा में वामन अवतार के पश्चात श्री कृष्ण के जनोत्सव पर कथा में सभी श्रोताओं ने नृत्य कर भगवान की अगवानी की।