कुर्था: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।
Kurtha, Arwal | Jun 12, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र के नसिरना मोड़ के पास 28 वर्षीय राजू ठाकुर की कथित तौर पर उसके दोस्त अजय मांझी द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि अजय उसे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गया था, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। गंभीर रूप से घायल राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-69 पर शव रखकर जाम कर दिया