शुक्रवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। सांसद ने सम्मेलन में भाग लेकर कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।