बांधवगढ़: नह-43 भरौला के पास हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच, इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम
उमरिया जिले के नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम बरौला के पास 8 और 9 जुलाई की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल खुशबू मार्को, पिता प्रीतम मार्को, उम्र लगभग 23 वर्ष, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए उमरिया जिला चिकित्सालय लाया गया pm पंचनामा कर शव परिजनों को सौप दिया गया है ।