कटरा: राम खंगुरा गांव में प्रसाद खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के रामखंगुरा गांव में प्रसाद खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटना की जांच पड़ताल किया। जिसमें फूड प्वाजिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।