डंडई: मंईया सम्मान योजना व पेंशन सत्यापन के लिए करके पंचायत में लगा विशेष शिविर, उमड़ी लाभुकों की भीड़
Dandai, Garhwa | May 11, 2026 डंडई प्रखंड अंतर्गत करके पंचायत में सोमवार सुबह 10 बजे से मंईया सम्मान योजना एवं पेंशन सत्यापन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिला, बुजुर्ग एवं लाभुक अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और योजनाओं से संबंधित सत्यापन कार्य कराया। शिविर के दौरान लाभुको