महोबा: महोबा के फतेहपुर बजरिया में भूमाफियाओं पर जमीन कब्जे का आरोप, DM से की गई शिकायत
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा के फतेहपुर बजरिया निवासी महेशचन्द्र ने DM को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसकी जमीन पर रामकुमार पंडित पुत्र हरिकिशन व सतीश महाराज ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर मां-बहन की गंदी व जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी कि "हमारा कुछ नहीं कर पाओगे। पीड़ित ने DM से न्याय की गुहार लगाई है।