भंडरा: भंडरा प्रखंड के उदरंगी में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया
लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड स्थित उदरंगी गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक सांप के काटने से घायल हो गया। घायल युवक उदरंगी के मेहंदी अंसारी का 34 वर्षीय पुत्र नजमुल अंसारी है। परिजनों के अनुसार, नजमुल अपने खेत में धान की फसल देखने गया था, तभी उसे सांप ने काट लिया।