पुनासा: ओंकारेश्वर: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को बस ने मारी टक्कर, 8 बच्चे सवार थे, मौके पर मचा आहाकार
Punasa, Khandwa | Jan 13, 2026 इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर शनि मंदिर क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार आठ स्कूली बच्चों के साथ चालक व हेल्पर घायल हो गया। ये बच्चे नगर के निजी स्कूल की छुट्टी के बाद अपने गांव मोरघड़ी जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी , जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे की है