बक्सर: पिकअप पर लदे 2 गाय व 1 बछिया बरामद, 2 भाई गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 10, 2026 शहर के सिंडिकेट क्षेत्र के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से दो गाय और एक बछिया को बरामद किया है। मामले में वाहन चालक समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत भेज दिया गया।टाउन थाना पुलिस गश्ती के दौरान सिंडिकेट के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन पर दो गाय और एक बछिया लदी हुई थी।