बहराइच: नगरौर इलाके के अमरूद के बाग में मिला किशोर का शव, ईंट से कूच कर निर्मम हत्या, आईफोन के चक्कर में हत्या की आशंका
कोतवाली देहात के नगरौर निवासी शादाब बीते आठ वर्षों से परिवार के साथ बैंगलोर में रहते हैं। 16 जून को उनके मामा मुन्ना का निकाह था, जिसमें शामिल होने के लिए बीते दिनों वह मां रेशमा के साथ गांव वापस आया था। निकाह संपन्न होने के बाद शादाब मां रेशमा के साथ वापस बैंगलोर लौटने ही वाला था कि 20 जून को अचानक लापता हो गया। रविवार को शव बरामद हुआ है। पुलिस जाच में जुटी