बहराइच: बहराइच जिले में धारा 24 व 116 के समय सीमा के उपरांत सभी वादों की डे-बाई-डे सुनवाई करें एसडीएम: जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए डीएम मोनिका रानी ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिया कि दायरे के सापेक्ष निस्तारण की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि दायरे से कम निस्तारण नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि जिन ग्रामों के अधिक वाद हों, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी ऐसे गांवों का नियमित रूप से भ्रमण करे।