बहराइच: राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़ाई चादर, मांगी देश में अमन चैन की दुआएं
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह रविवार शाम को पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गाज़ी की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। बता दें कि इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तीखे हमने बोले और कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल है। उन्होंने योगी सरकार भी हमला बोला है।