मेसकौर: औचक निरीक्षण में सख्त दिखे एसपी, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का दिया निर्देश
Meskaur, Nawada | Apr 22, 2026 मेसकौर प्रखंड स्थित सीतामढ़ी थाना का एसपी अभिनव धीमान और एसडीपीओ गुलशन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने अधिकारियों का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था, केस डायरी, रजिस्टर संधारण, मालखाना और साफ-सफाई की गहन जांच की गई। जानकारी बुधवार को 4 बजे प्राप्त।