मंगलवार को वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को लेकर खरगोन पुलिस ने बड़ा कदम उठाया। जिला मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद हॉल में छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा की मौजूदगी में हुआ।