नौगावां सादात: नौगांवा के गांव कुरी चौराहे के पास छात्र पर किया गया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव खालकपुर कला में हरपाल सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार को करीब 5:00 बजे के आसपास में हरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि 16,07.2025 समय करीब 7:30 बजे उनका पुत्र मयंक कॉलेज जा रहा था। जैसे ही वह कुरी चौराहे के पास पहुंचा तो आका,मोमराज व तीन अज्ञात साथियों से मिलकर हमला बोल दिया था।