ज्वालामुखी: मझींन के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी 27 सितंबर से लापता
मझींन के बलड़ी गांव में तीन बच्चों की मां पूजा देवी 27 सितंबर से लापता हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पूजा देवी के कुछ सामान गायब मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।