टीकमगढ़: गीता भवन के लिए नजरबाग नहीं, लक्कड़खाना हो चयनित: विधायक ने कलेक्टर को सौंपा सुझाव, कन्या स्कूल को पुराने परिसर में पुनः
टीकमगढ़ में गीता भवन सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण को लेकर नया प्रस्ताव सामने आया है। विधायक यादवेंद्र सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आग्रह किया है की प्रस्तावित गीता भवन सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण नजर बाग परिसर के बजाए वार्ड क्रमांक 25 स्थित लक्कड़खाना परिसर नारगुड़ा दरवाजा में किया जाए। नजरबाग स्थित परिसर मे शासकीय कन्या विद्यालय को पुनः संचालित किया जाए।