इटावा: इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में घायल पड़े युवक को RPF पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | Jul 12, 2024 इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बीती रात प्लेटफार्म पर शराब के नशे में कानपुर देहात निवासी अमित पड़े हुए थे। तभी यात्रियों ने RPF पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद RPF पुलिस उन्हें घायल अवस्था में जिलाअस्पताल पहुँचाया। वहीं घायल अमित कुमार का कहना है कि वह कानपुर से अवध एक्सप्रेस ट्रेन से सूरत जा रहा था। तभी रास्ते में किसी ने उसकी जेब काट ली।