Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

राणा प्रताप सागर बांध (पतलोई क्षेत्र) से मछली चोरी, जावदा थाना पुलिस ने आरोपी दबोचा 🚨 #viral #breakingnews #chittorgarh #begun #rawatbhata #jawada

जावदा थाना पुलिस ने राणा प्रताप सागर बांध के पतलोई भराव क्षेत्र से मछली चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिकअप वाहन और करीब 2 लाख रुपये मूल्य की 6 क्विंटल 80 किलोग्राम मृत मछलियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी में 17 कार्टूनों में भरी मछलियां मिलीं। पूछताछ में आरोपी सूरज मीणा निवासी मांडल, भीलवाड़ा ने मछलियां राणा प्रताप सागर बांध के पतलोई क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान मत्स्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।