कांके: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद में हुई फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 9, 2026 रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलांबी गांव में अनुप कुमार और उसके सहयोगियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।