दमोह: भाई को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे सीएसपी के ड्राइवर आरक्षक के साथ मारपीट, मौके पर पहुंचे सीएसपी
Damoh, Damoh | Apr 23, 2026 दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार-गुरुवार रात सीएसपी कार्यालय में पदस्थ चालक आरक्षक रवींद्र अहिरवार से मारपीट का मामला सामने आया। घायल आरक्षक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरक्षक ने बताया कि वह भाई को लेने स्टेशन पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने लाठी, लात-घूंसों से हमला कर दिया। सूचना पर सीएसपी एचआर पांडे व टीआई मनीष कुमार पहुंचे।