रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए रहटगांव सहित जिले में गेहूँ का पंजीयन 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। आज 2 मार्च शाम 5 बजे जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी किसानों से निर्धारित तिथि से पहले पंजीयन कराने की अपील की है। निर्देशानुसार सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधारियों के अनुबंध 2 फरवरी 2026 से पूर्व के होने पर ही मान्य होंगे।