पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज के भाव में तेजी, लहसुन में नरमी,20 हजार कट्टे प्याज और 4 हजार कट्टे लहसुन की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में गुरुवार को प्याज के भाव में तेजी जबकि लहसुन के भाव में कमी दर्ज की गई। तीन दिनों के अवकाश के बाद मंडी में व्यापार सुचारू रूप से चल रहा है। मंडी प्रभारी ने गुरुवार शाम 5 बजे भावों की जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में नई प्याज की करीब 20 हजार कट्टे तथा लहसुन की 4 हजार कट्टे आवक रही। अच्छी गुणवत्ता की प्याज को अधिकतम 2230 रु प्रति