शिवपुरी नगर: शादी के 7 साल बाद परिवार बिखरा: साले के साले पर पत्नी और बच्चे को भगाने का आरोप, एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित पति
भिंड जिले के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की गुमशुदगी की शिकायत आज बुधवार की दोपहर ढाई बजे शिवपुरी एसपी कार्यालय में दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उसका साले का साला उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है और अब उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है।