महोबा: बारात पहाड़ी में शिक्षक नेता की संदिग्ध मौत पर उबाल, सैकड़ों शिक्षक सड़क पर, एसआईटी जांच की मांग
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 शिक्षक नेता भगत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को लेकर आक्रोश फैल गया। सैकड़ों शिक्षकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने इसे हत्या बताते हुए मुकदमा दर्ज कर एसआईटी जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती जांच में लापरवाही बरती और साक्ष्यों को सुरक्षित नहीं किया। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।